New Housing Scheme: भिवाड़ी में 8 मंजिला आवासीय योजना की लॉन्चिंग के बाद अब राजस्थान आवासन मंडल अलवर में योजना लाने की तैयारी में है। यहां 8 की बजाय 4 मंजिला फ्लैट तैयार होंगे, जिसमें आधुनिक सुविधाएं होंगी। इसके लिए एनईबी एक्सटेंशन इलाका देखा गया है। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में भिवाड़ी आवासीय योजना लॉन्च की गई थी।


