Bomb Threat: राजस्थान के बीकानेर जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बीकानेर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। इस सूचना के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और पूरे कोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। जैसे ही बम की सूचना मिली, एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर भारी पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात किया गया है।
दिल्ली में गर्मी के बीच इलेक्ट्रिक बस में आग, मेहरौली-बदरपुर रोड पर अफरा-तफरी
डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है, जो परिसर के कोने-कोने की बारीकी से तलाशी ले रहे हैं। न्यायिक कार्यों को रोक दिया गया है और पक्षकारों सहित सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है। बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने इस गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी अधिवक्ताओं और आम जनता से सुरक्षित स्थानों पर रहने का आह्वान किया है। उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से संपर्क कर स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया।
पुलिस धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुटी है कि यह कॉल या संदेश कहां से आया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह केवल एक ‘होक्स कॉल’ (अफवाह) है या वास्तविक खतरा, लेकिन प्रशासन कोई भी जोखिम लेने के मूड में नहीं है। आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी गई है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
मेड़ता सिटी (नागौर) में हड़कंप
नागौर जिले के मेड़ता स्थित जिला एवं सेशन न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से गुरुवार को प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। धमकी न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।
न्यायालय की ई-मेल आईडी पर ajitham_kudumba@outlook.com से भेजे गए संदेश में दावा किया गया कि दोपहर 2 बजे कोर्ट परिसर को 14 साइनाइड बमों से उड़ा दिया जाएगा। साथ ही सुबह 11 बजे तक सभी न्यायाधीशों को सुरक्षित बाहर निकालने की चेतावनी भी दी गई।
Israel US Iran War Update: IDF ने तेहरान के ऊपर ईरानी YAK‑130 जेट गिराया, जारी किया वीडियो – इज़राइल की F‑35 की पहली हवा में मार
धमकी मिलते ही जिला एवं सेशन न्यायालय प्रशासन ने तुरंत नागौर पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेड़ता पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और नगरपालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस ने कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। साइबर टीम ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है।