रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 8वां दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विभागों के कामकाज और बजट को लेकर बहस हुई। प्रश्नकाल में आज कांग्रेस ने सरकार को घेरते हुए नजर आए। सदन में आत्मानंद स्कूल के संचालन का मुद्दा उठा। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस संबंध में सवाल पूछते हुए स्कूलों में चल रही प्री-नर्सरी कक्षाओं को लेकर सरकार से जानकारी मांगी।



