Horoscope for March 12, 2026: जानें अपनी राशि के अनुसार कैसा रहेगा गुरुवार दिन, पढ़ें 12 राशियों का दैनिक और लव राशिफल
सीएम उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा?
इस घटना पर जम्मू कश्मीर के सीएम और फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला ने कहा, “अल्लाह दयालु हैं. मेरे पिता बाल-बाल बच गए. फिलहाल जानकारी अधूरी है, लेकिन इतना पता है कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल लेकर उनके बेहद करीब आ गया और गोली चला दी. सुरक्षा दल ने ही गोली को रोककर हत्या के प्रयास को नाकाम कर दिया. फिलहाल सवालों से ज्यादा जवाब हैं, जिनमें से एक यह भी है कि कोई व्यक्ति जेड+ एनएसजी द्वारा सुरक्षित पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कैसे पहुंच गया.”
घटना वीडियो आया सामने
फायरिंग की घटना के बाद हड़कंप मच गया. आरोपी कमल सिंह जामवाल जम्मू का ही रहने वाला है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में आरोपी को फारूक अब्दुल्ला के एकदम पास जाकर फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है. जैसे ही वो फायर करता है, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी उसे गिराकर काबू कर लेते हैं.
जम्मू कश्मीर के कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि इस घटना की जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला हिंदुस्तान के बड़े लीडर हैं, उनकी ढंग की सिक्योरिटी तो होनी चाहिए. ये सुरक्षा चूक है हालांकि वो बिल्कुल ठीक हैं. वो जब यहां से निकले तो उनके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी.
राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र खत्म: 24 दिनों में 184 घंटे बहस, ‘दो संतान’ नियम खत्म करने समेत 10 बड़े बिल पास
फारूक अब्दुल्ला के साथ मौजूद थे डिप्टी सीएम
फारूक अब्दुल्ला को सुरक्षा मिली हुई है. उनके साथ जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी थे. सुरिंदर चौधरी को छर्रे से मामूली चोट आई और उन्हें मेडिकल सहायता दी गई.