सारंगढ़ : शहर से 6 किमी दूर कटेली रोड पर स्थित केजरी राइस मिल में आज दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। मिल परिसर में रखे हजारों क्विंटल धान आग की चपेट में आ गए हैं, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दो घंटे बाद भी आग नहीं बुझी है। समाचार लिखे जाने तक दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास के सड़क से गुजरने वाले राहगीरों में अफरा- तफरी मच गई । केजरी राइस मिल के भीतर हजारों क्विंटल धान का ढेर लगा हुआ है, सूखे छिलकों (भूसे) की मौजूदगी ने आग के लिए ईंधन का काम कर रहा है।


