दिल्ली में पुलिस अलर्ट! छुट्टियां कैंसिल, गैस एजेंसियों पर तैनाती से कालाबाजारी पर कसेगा शिकंजा
क्या है पूरा मामला?
मामला डीडवाना-कुचामन जिले के केराप गांव में राजकीय महात्मा गांधी स्कूल की 3 छात्राओं से जुड़ा है। इन तीनों छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा से पहले क्लास के टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया था और क्रम से पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया था। ऐसे में जब इन छात्राओं से पूछा गया कि आपको पुरस्कार में क्या चाहिए तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि वो हेलिकॉप्टर की सैर करना चाहती हैं।
लेकिन स्कूल प्रिंसिपल राजेंद्र ढाका ने इन बच्चियों के सपने को पूरा करने की ठानी और अपने पैसे से हेलिकॉप्टर में बच्चियों को जयपुर का भ्रमण करवाया। इस यात्रा में करीब एक लाख रुपए खर्च हुआ, जो प्रिंसिपल राजेंद्र ढाका ने अपनी जेब से दिए।
World Cup Qualifiers: भारतीय महिला हॉकी टीम का कमाल, इटली को हराकर फाइनल में जगह पक्की, वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई
स्कूल की इन छात्राओं का नाम खुशी मेघवाल, रंजना नायक और ज्योति है। ये तीनों आठवीं क्लास की छात्राएं हैं। इन्होंने बोर्ड एग्जाम से पहले हुए टेस्ट में क्रम से पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया था। प्रिंसिपल राजेंद्र ढाका का कहना है कि उन्होंने बच्चियों को हेलिकॉप्टर की सैर करवाकर बाकी बच्चों का उत्साह बढ़ाने की कोशिश की है, जिससे वो भी अच्छे नंबर लाने के लिए प्रेरित हों और खूब पढ़ाई करें।
वहीं इस मामले में हेलिकॉप्टर में सैर करने वाली छात्रा ज्योति का बयान भी सामने आया। ज्योति ने बताया कि जब हमें पता लगा कि हम हेलिकॉप्टर में सैर करने वाले हैं तो पहले हमें लगा कि सर मजाक कर रहे हैं लेकिन जब हमने हेलिकॉप्टर में बैठकर सैर की तो हमारा सपना पूरा हो गया। बाकी की 2 छात्राओं ने भी हेलिकॉप्टर में बैठने पर खुशी जाहिर की।