रायपुर : राजधानी रायपुर के सिलतरा औद्योगिक इलाके में सोमवार को एक ग्रामीण हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। सोंडरा गांव के रहने वाले किशन लाल निषाद ने फॉर्चून मेटल प्राइवेट लिमिटेड पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है। उसने अपनी जमीन को भू-माफिया और कंपनी के कब्जे से छुड़ाने की मांग की है। किशन लाल निषाद का आरोप है कि, उसकी पुश्तैनी जमीन पिछले 12 साल से फॉर्चून मेटल प्राइवेट लिमिटेड के अवैध कब्जे में है।


