Khallari Ropeway Accident: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में रविवार को हुए रोपवे हादसे में एक और घायल ने दम तोड़ दिया है. घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 47 वर्षीय गोविंद स्वामी की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे में मृतकों की संख्या अब 2 हो गई है.
बता दें कि खल्लारी मंदिर में 22 मार्च की सुबह माता के दर्शन कर रोपवे ट्राॅली में रायपुर राजातालाब निवासी ऋषभ धावरे (29) छायांश धावरे (16), आयुषी धावरे (28), मानसी गोडरिया (12), नमिता स्वामी (45), अंशुमिता स्वामी (10) और गोविंद स्वामी सवार होकर नीचे लौट रहे थे. कुछ दूरी तय करने के दौरान अचानक रोपवे का केबल टूटने से ट्राॅली खाई में जा गिरा. वहीं दूसरी ट्राॅली भी स्टेशन से जा टकरायी, इस हादसे में 16 श्रद्धालु घायल हो गए थे.
इस घटना में पाटन आत्मानंद स्कूल में पदस्थ टीचर आयुषी धावरे की मौत हो गई थी. वहीं उनके पति ऋषभ, छायांश, नमिता अंशुमिता और गोविंद बुरी तरह जख्मी हुए थे. रायपुर के एक निजी अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा था. गोविंद स्वामी की पत्नी नमिता और बेटी अंशुमिता की स्तिथि गंभीर बनी हुई है.
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।