Aaj Ka Rashifal 2 April 2026 : मेष राशि वाले जल्दबाजी से बचें, वहीं वृषभ और तुला राशि वालों के लिए आ रहे हैं बड़े बदलाव! जानिए मेष से मीन राशियों का गुरुवार का भविष्यफल
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में मौसम
पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम का असर व्यापक रहेगा, जहां असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अनुमान है।
दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, केरल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में आर्द्रता और गर्मी का स्तर उच्च रहेगा।
तापमान के मोर्चे पर उत्तर-पश्चिम भारत में शुरुआत में गर्मी का अहसास बढ़ेगा और 2 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, यह राहत अस्थायी होगी, क्योंकि 3 और 4 अप्रैल को बारिश की गतिविधियों में तेजी आने के साथ ही पारे में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है।
1 April New Rules Rajasthan: राजस्थान में महंगाई का झटका, गैस सिलेंडर से शराब तक बढ़े दाम; नए नियम लागू
मध्य और पूर्व भारत का हाल
इसी तरह, मध्य भारत में अगले कुछ दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि महाराष्ट्र और गुजरात में भी सप्ताह के अंत तक तापमान में 2 से 4 डिग्री की क्रमिक गिरावट देखी जाएगी।
इसके विपरीत, पूर्वी भारत के राज्यों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। 4 अप्रैल तक यहां के दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल की शुरुआत में यह ‘मिक्स वेदर बैग’ यानी कहीं बारिश और कहीं बढ़ती तपिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे लोगों को बदलते मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।