CG BSc Nursing 2026 : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के 139 निजी एवं सरकारी नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। जारी अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थी 27 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिससे प्रदेश के सभी जिलों के उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकें।


