Bird Flu Alert: कंटेनमेंट के लिए 1 किमी और 10 किमी दायरे की नई गाइडलाइन लागू
CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात
एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. टीम ने पीड़िता और आसपास मौजूद लोगों से विस्तृत पूछताछ की तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. साथ ही घटनास्थल और उसके आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए. फुटेज में कुछ संदिग्ध महिलाएं पीड़िता के आसपास घूमती हुई दिखाई दीं. जांच के दौरान साफ तौर पर देखा गया कि वही महिलाएं पीड़िता के गले से सोने की चैन निकाल रही हैं. इसके बाद पुलिस टीम ने संदिग्धों का फुटेज के आधार पर पीछा करना शुरू किया.
लग्जरी कार से करते थे रेकी और फरारी
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी एक चारपहिया वाहन (इनोवा) का इस्तेमाल कर रहे थे. यह गिरोह रायपुर शहर में घूम-घूमकर भीड़भाड़ वाले स्थानों की रेकी करता था और फिर मौके का फायदा उठाकर लोगों के गले से सोने की चैन पार कर देता था. एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की 15 सदस्यीय टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्रैप प्लान तैयार किया और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रैक की.
बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया गैंग
पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध वाहन भाठागांव स्थित बस स्टैंड के पास मौजूद है. सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन की पहचान की और घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया. वाहन में 07 महिलाएं और 01 पुरुष सवार थे. पूछताछ के दौरान सभी आरोपी गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
एक दर्जन से ज्यादा वारदातें कबूलीं
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रायपुर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों सरस्वती नगर, खमतराई, कोतवाली, गोलबाजार और डी.डी. नगर में घूम-घूमकर करीब एक दर्जन लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं. इन मामलों में उनके खिलाफ पहले से कई अपराध दर्ज हैं. आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कई शहरों में इसी तरह की चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं.
जब्त किया गया लाखों का सामान
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल लगभग 11.30 लाख रुपये का सामान जब्त किया है.
10,500 रुपये नगद
1 सोने की चैन
1 कटर (चेन काटने के लिए इस्तेमाल)
4 मोबाइल फोन
इनोवा कार
Mumbai Fire Incident : झुग्गियों में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप; 3 लोगों की दर्दनाक मौत
कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?
गिरफ्तार आरोपियों में संध्या सकटे, सोनिया हातागले, उज्वाला हातागले, साखरा बाई, ज्योति सकटे, सरिता ज्वरे, सपना हातागले और अभय हतागले शामिल हैं. इनमें अधिकांश आरोपी मध्य प्रदेश के इंदौर और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं.