CG College Admission: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके अनुसार प्रवेश परीक्षाओं के लिए इस महीने की 27 तारीख तक आवेदन किया जा सकता है।जानकारी के अनुसार इसके आवेदन की अंतिम तारीख 27 अप्रैल है। तो वहीं इसके लिए परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जा सकती है। पीएटी (PAT) का फुल फॉर्म प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (Pre Agriculture Test) और पीपीवीटी प्रवेश परीक्षा राज्य के सभी 33 जिला मुख्यालयों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।


