Rajasthan News : पुलिसकर्मियों को सरकार का तोहफा, जन्मदिन पर छुट्टी का ऐलान, परिवार के सदस्यों के जन्मदिन पर भी मिलेगा अवकाश
राजस्थान रॉयल्स का अंक तालिका में जलवा बरकरार
इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में अब तक राजस्थान रॉयल्स का जलवा देखने के लिए मिल रहा है। टीम ने अब तक पांच में से चार मैच जीतकर आठ अंक हासिल कर लिए हैं। केवल एक ही मैच टीम अब तक हारी है। टीम ने पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा बरकरार रखा है। पंजाब किंग्स की टीम चार मैचों में तीन जीत के साथ सात अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। आरसीबी की बात करें तो उसने चार में से तीन मैच जीतकर छह अंक हासिल किए हैं और टीम इस वक्त तीसरे नंबर पर काबिज है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पांच मैच खेल चुकी है, लेकिन उसके केवल दो ही मैचों में जीत मिली है। टीम चार अंक के साथ चौथे नंबर पर है।
अब तक पांच टीमों के पास बराबर चार चार अंक
अब तक की अंक तालिका और जीते हुए मैचों पर नजर डालें तो पता चलता है कि कुल मिलाकर पांच टीमें ऐसी हैं, जिनके पास चार अंक हैं। हालांकि नेट रन रेट के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बाजी मारी है, इसलिए वे टॉप 4 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। दिल्ली कैपिटल्स नंबर 5, गुजरात टाइटंस नंबर 6 और एलएसजी की टीम नंबर 7 पर है। सीएसके ने अपनी दूसरी जीत के साथ ही छलांग मारी है और अब टीम नंबर 8 पर पहुंच गई है।
राजस्थान बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026: 10वीं-12वीं के एग्जाम मई में, आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू
मुंबई इंडियंस को नुकसान, टीम नौवें नंबर पर पहुंची
चेन्नई सुपरकिंग्स के आगे जाने से सीधा सीधा नुकसान मुंबई इंडियंस को हुआ है। उसने चार मैच खेलकर केवल एक ही जीता है। टीम अब नौवें नंबर पर पहुंच गई है। बात अगर केकेआर की करें तो इस टीम का हाल तो बहुत ही ज्यादा खराब है। टीम ने अब तक पांच मैच खेल लिए हैं, लेकिन टीम ने एक भी जीता नहीं है। उसके पास एक अंक हैं, जो मैच रद होने के कारण मिला था। टीम का नेट रन रेट भी काफी खराब है।