बिना मार्कशीट का इंतजार किए भरें फॉर्म
बोर्ड सचिव ने स्पष्ट किया है कि विद्यालय और परीक्षार्थी मूल अंकतालिका (मार्कशीट) का इंतजार किए बिना समय पर परीक्षा शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि कोई छात्र आवेदन से वंचित न रहे।
दिव्यांग (योग्यजन) अभ्यर्थियों और युद्ध में वीरगति प्राप्त या अपाहिज सैनिकों के पुत्र/पुत्रियों, साथ ही पुलवामा हमले में शहीद जवानों के आश्रितों को परीक्षा शुल्क से छूट दी गई है। हालांकि, उन्हें ₹50 का टोकन शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा।
परीक्षार्थी और विद्यालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी सहायता के लिए बोर्ड कंट्रोल रूम के नंबर 0145-2632866, 2632867, 2632868 और ईमेल आईडी ddexamfirst@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।