Rajasthan News : रेलवे ने शुक्रवार से मदार से वाया जयपुर होकर कोलकाता के लिए वीकली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। साथ ही आज खड़की के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। यहीं नहीं जोधपुर में वंदे भारत सहित कई ट्रेनें आज परिवर्तित मार्ग से चलेगी। रेलवे ने शुक्रवार से मदार से वाया जयपुर होकर कोलकाता के लिए वीकली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मदार-कोलकाता वीकली ट्रेन 17 अप्रेल से 1 मई तक (3 ट्रिप) संचालित होगी।
साबरमती-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस आज परिवर्तित मार्ग से होगी संचालित
शुक्रवार को साबरमती-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सहित अनेक ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 12462, साबरमती-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 17 अप्रैल को वाया मेहसाणा-भीलड़ी-लूनी होकर संचालित की जाएगी।
गाड़ी हनुमानगढ़-दादर संख्या 14707 रणकपुर एक्सप्रेस 17 अप्रैल व गाड़ी संख्या 20944, भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 17 अप्रैल को वाया लुनी-भीलड़ी-मेहसाणा संचालित होंगी। गाड़ी संख्या 04811 भगत की कोठी-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल 18 अप्रैल शनिवार की सुबह 5.40 बजे भगत की कोठी से रवाना होकर रात 12.40 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।


