इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा ने यात्रियों की सुविधा के लिए #DELCares अभियान के तहत ‘Your Terminal Companion’ नाम से एक खास वीडियो सीरीज़ लॉन्च की है, जो एयरपोर्ट पर हर प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। इस सीरीज़ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि हर वीडियो में एयरपोर्ट की पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप तरीके से समझाई गई है जैसे चेक-इन कैसे करना है, सिक्योरिटी चेक कहां होगा, और बैगेज कहां मिलेगा। इससे यात्रियों को बार-बार किसी से पूछने की जरूरत कम पड़ेगी और उनका सफर ज्यादा सहज हो सकेगा। कुल 24 वीडियो, जो पूरे यात्रा अनुभव को कवर करते हैं 20 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध हिंदी और अंग्रेजी के साथ जर्मन, फ्रेंच, रशियन, कोरियन, डच, अरबी, जापानी जैसी विदेशी भाषाएं शामिल साथ ही 5 भारतीय बोलियों में भी वीडियो तैयार हैं। दिल्ली एयरपोर्ट के CEO ने कहा कि यह पहल यात्रियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
Private Bank Scam: सेना के जवान से लाखों की ठगी, बैंक कर्मचारी ने ही लगाया चूना; जानिए क्या है पूरा मामला
यात्री सहायता के नए आयाम
‘Your Terminal Companion’ वीडियो सीरीज़ को लेकर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि #DELCares पहल केवल सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर उस अनुभव को परिभाषित करती है, जिसे एयरपोर्ट यात्रियों के लिए तैयार करता है। सीईओ के मुताबिक, “‘Your Terminal Companion’ के जरिए हम यात्री सहायता को एक नए तरीके से परिभाषित कर रहे हैं।” इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को हर प्रक्रिया की आसान और स्पष्ट जानकारी देना , एयरपोर्ट अनुभव को तनावमुक्त और सुगम बनाना , भाषा और जानकारी की बाधाओं को खत्म करना इस पहल के तहत तैयार की गई वीडियो सीरीज़ में एयरपोर्ट से जुड़ी हर प्रक्रिया को स्टेप-बाय-स्टेप समझाया गया है, जिससे खासकर नए यात्रियों को काफी मदद मिलेगी।
Agniveer Recruitment 2026: अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त कोचिंग का मौका, 4 मई से ट्रेनिंग क्लासेस शुरू; ऐसे करें अप्लाई
2 लाख+ व्यूज़
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने बताया कि यह पहल हर यात्री को आत्मविश्वास के साथ यात्रा पूरी करने में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सीरीज़ सुनिश्चित करती है कि हर यात्री चाहे उसकी भाषा, पृष्ठभूमि या हवाई यात्रा का अनुभव कुछ भी हो एयरपोर्ट पर अपनी यात्रा आसानी और आत्मविश्वास के साथ पूरी कर सके। पिछले 3 महीनों में 2 लाख से ज्यादा व्यूज़ यात्रियों के कई सामान्य सवालों का समाधान .
कहां देख सकते हैं वीडियो?
एयरपोर्ट पर लगे QR कोड स्कैन करके आधिकारिक वेबसाइट के जरिए यूट्यूब चैनल @Delhiairport पर इस पहल के जरिए एयरपोर्ट प्रबंधन यात्रियों को ज्यादा आत्मनिर्भर बनाने और उनके अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है, जिससे सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान और तनावमुक्त हो सके।