नई दिल्ली: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पास आज मुंबई में कई बंगले हैं, लेकिन उनका सबसे पहला बंगला मुंबई नहीं बल्कि दिल्ली में था. इस बंगला को उनके पिता और हिंदी साहित्य से मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन ने खरीदा था. इसी बंगले में अमिताभ के माता-पिता हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन रहा करते थे. अमिताभ भी इलाहाबाद से आने बाद वहां रहे. बाद में वह मुंबई आए और धीरे-धीरे यहां अपने लिए कई बंगले खरीदे. हालांकि बाद में अमिताभ ने अपना दिल्ली वाला बंगला बेच दिया.’


