जयपुर : जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ते ही एक विमान से पक्षी टकरा गया। जिससे कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। वहीं, उड़ान के 30 मिनट बाद ही प्लेन की वापस लैंडिंग कराई गई।
घटना के तत्काल बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचना दी। करीब 10:40 बजे मिनट पर विमान को सुरक्षित रूप से उतारा गया। करीब आघा घंटे बाद वापस विमान ने फिर उड़ान भरी। हवाई अड्डे से मिली जानकारी के अनुसार, इंजीनियरों ने जांच की तो पक्षी टकराने से विमान को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।


