राजधानी रायपुर आज हाई-वोल्टेज बॉक्सिंग मुकाबलों की मेजबानी करने जा रही है। अंबुजा मॉल में रात 8:30 बजे से ‘फाइट नाइट दंगल’ का आयोजन होगा, जहां मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुक्केबाज आमने-सामने होंगे। आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। इस प्रतियोगिता को सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि लॉस एंजेल्स 2028 ओलंपिक की तैयारी की दिशा में अहम मंच माना जा रहा है। प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए यह अपने हुनर को बड़े स्तर पर साबित करने का मौका होगा। इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा विशेष रूप से रायपुर पहुंच रहे हैं। उनकी मौजूदगी में होने वाला यह आयोजन प्रदेश बॉक्सिंग के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है।


