CG News : छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में जनगणना कार्य के दौरान एक महिला जनगणना कर्मी के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना के बाद टिकरापारा थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने जनगणना जैसे महत्वपूर्ण सरकारी अभियान के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा और सहयोग को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार अशोका पाम सोसायटी निवासी शिक्षिका आरती तिवारी शनिवार शाम करीब 5 बजे जनगणना कार्य के सिलसिले में बीएसयूपी कॉलोनी स्थित सिमरन सिटी पहुंची थीं।


