नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में शीत ऋतु के साथ प्रदूषण का स्तर एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। आज सुबह 7 बजे के आंकड़ों के अनुसार अधिकांश इलाकों में AQI 300 के पार है, जो “बेहद खराब” (Very Poor) और कुछ जगहों पर “गंभीर” (Severe) श्रेणी में आता है। प्रमुख प्रदूषक हर जगह PM2.5 ही है। नीचे विभिन्न स्टेशनों के ताजा AQI आंकड़े दिए गए हैं…
आज सुबह सबसे खराब हालत आनंद विहार (366) और नोएडा के सेक्टर 125 (380) में थी। दोनों इलाकों में AQI “गंभीर” कैटेगरी में पहुंच गया। इसका मतलब है कि स्वस्थ लोगों को भी सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खराश हो सकती है। बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा जैसी पहले से मौजूद बीमारियों वाले लोगों को बाहर जाने से बिल्कुल बचना चाहिए। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 331 रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले दिन 304 था।
अगले कुछ दिनों में सुधार की उम्मीद कम है। शुक्रवार सुबह से AQI 300 से ऊपर था और दोपहर में और बढ़ गया। CPCB के “समीर” ऐप के डेटा के मुताबिक, राजधानी के 40 में से 31 मॉनिटरिंग स्टेशनों ने “बहुत खराब” एयर क्वालिटी रिकॉर्ड की। बवाना सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाका था, जहां AQI 382 था।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।