बॉलीवुड की मशहूर गायिका अलका याज्ञनिक को 23 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण दिया. इस मौके पर अलका ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पिछले 2 साल से वे लोगों से दूर थीं और अपनी तबीयत के बारे में ज्यादा नहीं बता पाईं. उन्होंने लिखा, “पिछले 2 सालों में मैं लाइमलाइट से दूर रही. बहुत से लोग जानते हैं कि मेरी तबीयत खराब चल रही है, इस दौरान आप सबका प्यार, दुआएं और साथ मेरे साथ रहा.”
करीब 2 साल पहले 60 साल की सिंगर अलका याग्निक ने बताया था कि उन्हें एक दुर्लभ बीमारी हो गई है, जिसका नाम है सेंसरी न्यूरल हियरिंग लॉस. उन्होंने कहा कि एक बार फ्लाइट से उतरते ही अचानक उन्हें सुनाई देना बंद हो गया. अलका ने बताया, “ये सब इतना अचानक हुआ कि मैं समझ ही नहीं पाई कि क्या हो गया. डॉक्टरों ने बताया कि ये बीमारी वायरल इंफेक्शन की वजह से हुई है और यह बहुत कम लोगों को होती है. आप सभी मेरे लिए दुआ करें.” इसके साथ ही उन्होंने लोगों को चेतावनी दी कि तेज आवाज में गाने सुनना और लंबे समय तक हेडफोन इस्तेमाल करना कानों के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
क्या है सेंसरी न्यूरल हियरिंग लॉस (SNHL)?
यह सुनने से जुड़ी एक आम लेकिन गंभीर समस्या है, जिसमें कान के अंदर के हिस्से या सुनने वाली नस ऑडिटरी नर्व को नुकसान पहुंचता है. जब ये सेल या नस डैमेज हो जाते हैं, तो वो अक्सर खुद ठीक नहीं होते. यह समस्या एक या दोनों कानों में हो सकती है और धीरे-धीरे या अचानक भी शुरू हो सकती है.
शुरुआती लक्षण क्या हैं?
बात समझने में दिक्कत होना
लोगों से बार-बार बोलने को कहना
टीवी या फोन की आवाज तेज करनी पड़ना
तेज आवाज से परेशानी होना
लगना कि लोग साफ नहीं बोल रहे
कानों में सीटी या भनभनाहट सुनाई देना
ज्यादा देर सुनने के बाद थकान होना
SNHL कितने तरह का होता है?
Congenital SNHL: पैदा होते ही बीमारी होना
Acquired SNHL: उम्र, संक्रमण या चोट के कारण
Sudden SNHL: कुछ घंटों या दिनों में सुनाई देना बंद होना
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।