अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके पास इलाहाबाद हाईकोर्ट में नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है. इलाहाबाद उच्च न्यायलय ने 543 पदों पर भर्ती निकाली है. जिसमें समीक्षा अधिकारी (RO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) और कंप्यूटर सहायक (CA) के पद शामिल हैं. इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.


