Ramavatar Jaggi Murder Case: बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में अभियुक्त अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अमित जोगी के फिलहाल तुरंत सरेंडर पर छूट दी है, और सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने अमित जोगी की याचिका पर सुनवाई की।


