रायपुर : छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्र सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति को मंजूरी देते हुए उन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में महानिरीक्षक (IG) पद पर नियुक्त किया है। पी. सुंदरराज छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी प्रभावी कार्यशैली, सुरक्षा रणनीतियों और सफल अभियानों के लिए जाने जाते हैं।



