JEE Advanced 2026: जेईई मेन 2026 सेशन 1 और सेशन 2, दोनों का रिजल्ट जारी हो चुका है। आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से शुरू होनी है। एक बार शुरू होने पर इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 मई 2026 है। जबकि, लेट फीस के साथ आवेदन करने की लास्ट डेट 4 मई 2026 है। उम्मीदवारों को इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन करना होगा। शुरू होने पर उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे।
सबसे पहले इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए आवेदन वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां आपको पहले खुद को पंजीकृत करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें।
आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर एक प्रिंट आउट ले लें।
जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन करने के केवल वही कैंडिडेट्स पात्र हैं जो टॉप 2,50,000 की लिस्ट में शुमार हैं।
कितना है आवेदन शुल्क
भारतीय उम्मीदवारों के लिए
आवेदन करने वाले एससी, एसटी, PWD और फीमेल उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1600 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, इसके अलावा बाकी सभी को 3200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
सार्क देशों में रहने वाले उम्मीदवार के लिए- USD 100
गैर सार्क देशों में रहने वाले उम्मीदवारों के लिए- USD 200
कब है परीक्षा?
इस परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को किया जाएगा।
बता दें कि विदेशी नागरिक उम्मीदवार और OCI/PIO (F) उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इनके लिए भी आवेदन करने की लास्ट डेट 2 मई है। वहीं, लेट फीस के आवेदन करने की आखिरी तिथि 4 मई (रात 23.59 तक) है।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।