Benefits of warm water: सुबह के समय खाली पेट पानी पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर आप गर्म पानी पीते हैं तो फायदों की लिस्ट कई गुना बढ़ जाती है। एक्सपर्ट भी सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने की सलाह देते हैं। इसलिए कई लोगों तो सुबह खाली पेट के अलावा रात को सोने से पहले भी गुनगुना पानी पीते हैं। दरअसल, गर्म पानी पीने से कई गंभीर परेशानियों से आराम मिलता है। वजन कम करने से लेकर पाचन को बेहतर करने में गर्म पानी बेहद फायदेमंद है। चलिए जानते हैं इसके फायदे और सेवन का सही तरीका


