केंद्र सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर मुहैया करा रही है। उसी तर्ज पर अब प्रदेश सरकार भी एनएफएसए के नए लाभार्थियों को यह लाभ देने की तैयारी में है। अलवर जिले में खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों की संख्या 13 लाख 68 हजार 31 है। इनमें परिवारों की संख्या 3 लाख 9 हजार 961 है। इनमें 2 लाख 1 हजार 992 को उज्ज्वला योजना का लाभ मिल रहा है। बाकी नए परिवार 1 लाख 60 हजार 967 हैं। इन परिवारों से जिला रसद विभाग ने कहा है कि वह अपनी एलपीजी आइडी लेकर राशन डीलर के पास जाएं और उसे खाद्य सुरक्षा मिशन के कार्ड से मैप करा लें। जैसे ही मैपिंग शुरू होगी, तो सिलेंडर की बुकिंग के दौरान ओटीपी आएगा और उसके बाद सिलेंडर बुक हो जाएगा।
ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ को बड़ी कामयाबी, गाजा में हथियारबंदी और सेना वापसी पर बनी सहमति; इजरायली सेना भी हटाने की तैयारी
सिलेंडर की राशि पूर्व की तरह ही रहेगी, लेकिन लाभार्थियों को अनुदान मिलेगा, जिससे गैस सिलेंडर 450 रुपए में ही पड़ेगा। विभाग ने यह भी कहा है कि ई-केवाईसी भी सभी को कराना जरूरी है। अन्यथा गैस बुकिंग के दौरान ओटीपी मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए सभी को जागरूक किया जा रहा है।