आसमान में दहशत! फ्लाइट में अचानक मचा हड़कंप, यात्री रोते-चिल्लाते हुए करने लगे भगवान को याद, जानिए पूरा मामला
पंजाब किंग्स ने जीता एक और मुकाबला, अभी तक नहीं हारा एक भी मैच
इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और एलएसजी के बीच खेला गया। एक बार फिर से पंजाब ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और एलएसजी की टीम पीछे रह गई। पंजाब ने इस मैच को 54 रन के बड़े अंतर से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। इस सीजन अब तक 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं। सभी 10 टीमों में से केवल पंजाब किंग्स ही ऐसी टीम है, जो एक भी मैच नहीं हारी है। टीम ने छह मुकाबले खेले हैं और उसमें से पांच जीते हैं। एक मैच बारिश के कारण रद कर दिया गया था। इसके बाद टीम के पास कुल 11 अंक हो गए हैं। अब पंजाब किंग्स की प्लेऑफ में जगह करीब करीब पक्की हो गई है।
पंजाब किंग्स का टॉप की कुर्सी पर कब्जा बरकरार, आरसीबी दूसरे और राजस्थान तीसरे पर
पंजाब किंग्स की टीम इस वक्त अंक तालिका में पहले नंबर पर चल रही है और फिलहाल कोई भी टीम उसे टक्कर देती हुई नजर नहीं आ रही है। इसके बाद आरसीबी और आरआर यानी राजस्थान रॉयल्स के आठ आठ अंक हैं। आरसीबी बेहतर रन रेट के आधार पर दूसरे और राजस्थान रॉयल्स तीसरे नंबर पर काबिज है। इन दोनों टीमों की भी स्थिति काफी मजबूत मानी जा रही है।
छत्तीसगढ़ में बड़ा विमान हादसा: पहाड़ से टकराते ही धू-धू कर जला प्राइवेट जेट, इतने लोगों की मौत की खबर
इन टीमों की हालत है खराब
इन टॉप 3 टीमों के बाद अगर आगे बढ़ें तो एसआरएच, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के छह छह अंक हैं। सनराइजर्स हैदराबाद नंबर चार, दिल्ली कैपिटल्स पांच और गुजरात टाइटंस नंबर छह पर है। सीएसके और एलएसजी के बराबर चार चार अंक हैं। इनकी मुश्किल बढ़ी हुई है। दोनों टीमों छह छह मैच खेलकर केवल दो ही जीते हैं। केकेआर और मुंबई की हालत तो और भी खराब है। केकेआर के पास सात मैचों के बाद तीन अंक हैं, वहीं मुंबई इंडियंस के 5 मैचों के बाद ही अंक हैं। यानी कुल मिलाकर देखें तो मामला अब गंभीर होता जा रहा है।