शनाया निशांत ने CSIR-NET में ऑल इंडिया 92वीं रैंक हासिल की और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं, उनकी जुड़वा बहन शोनाया निशांत ने भी परीक्षा में सफलता हासिल की है। दोनों बहनों ने जंतुविज्ञान (Zoology) विषय में यह उपलब्धि प्राप्त की है। दोनों ने अपनी उच्च शिक्षा मुजफ्फरपुर के एलएस कॉलेज से पूरी की है।
AI की एक गलती से अमेरिका-चीन में छिड़ सकती थी जंग! चीनी जहाज पर हमले की हो गई थी तैयारी
गांव में रहकर की तैयारी, सेल्फ स्टडी को बनाया सफलता का आधार
आज जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी महानगरों और कोचिंग हब का रुख करते हैं, वहीं शनाया और शोनाया ने अपने गांव में रहकर ही तैयारी जारी रखी। दोनों बहनों ने सीमित संसाधनों के बीच नियमित अध्ययन, अनुशासन और लगातार मेहनत को अपनी तैयारी का आधार बनाया।
दोनों की सफलता इस बात की मिसाल है कि बेहतर मार्गदर्शन और संसाधनों के साथ-साथ आत्मविश्वास, निरंतर मेहनत और सेल्फ स्टडी भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिला सकती है।
अब पीएचडी और रिसर्च के क्षेत्र में बढ़ने की तैयारी
CSIR-NET में JRF के लिए क्वालीफाई करने के बाद शनाया को रिसर्च और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। दोनों बहनों का लक्ष्य अब पीएचडी और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ना है। उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार बल्कि मीनापुर क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनी है।
क्या है CSIR-UGC NET परीक्षा?
CSIR-UGC NET परीक्षा का आयोजन जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर पद के लिए पात्रता और पीएचडी में प्रवेश के लिए किया जाता है। यह परीक्षा मुख्य रूप से विज्ञान और उससे जुड़े विषयों में उच्च शिक्षा एवं शोध के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।
परीक्षा के अंतर्गत फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, लाइफ साइंस और अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंस जैसे विषय शामिल होते हैं।
Asian Games 2026: भारत vs बांग्लादेश सेमीफाइनल LIVE- टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें मुकाबला, मेडल के करीब टीम इंडिया
सफल उम्मीदवारों को मिलेगा ई-सर्टिफिकेट
रिजल्ट जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों के लिए संबंधित संस्थाओं की ओर से ई-सर्टिफिकेट जारी किए जाते हैं। JRF के लिए क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार विभिन्न विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों में पीएचडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, संबंधित पात्रता पूरी करने वाले NET क्वालीफाइड उम्मीदवार उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षण और अकादमिक क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।