BSP Scrap Theft Case: भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से जुड़े स्क्रैप चोरी मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी। विधायक रिकेश सेन की शिकायत और मामले की केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग के बीच गृह मंत्रालय की ओर से राजपत्र अधिसूचना जारी की गई है। इसके साथ ही मामले की जांच CBI को सौंपे जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। यह प्रकरण पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में दर्ज है।




