Budget 2026 For Women: मोदी सरकार 3.0 के तीसरा बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में पर्यटन से लेकर शिक्षा तक पर बड़े एलान किए। वहीं बजट 2026 में महिलाओं को भी सौगात मिली। एक तरफ जहां उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए हर जिले में गर्ल्स हाॅस्टल बनाए जाने की घोषणा करते हुए सरकार ने छात्राओं को सुविधा पूर्ण शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं दूसरी ओर, महिला उद्यमिता को भी बढ़ावा देने का प्रयास करते हुए SHE Marts का एलान किया। उन्होंने भाषण में कहा कि SHE (Self-help Entrepreneur) मार्ट्स को कम्युनिटी-स्वामित्व वाली खुदरा दुकानों के रूप में स्थापित किया जाएगा, ताकि महिला उद्यमियों की मदद की जा सके।
भारत में लड़कियों की पढ़ाई अक्सर प्रतिभा की कमी से नहीं, सुरक्षा, दूरी और ठहरने की सुविधा के अभाव से रुकती है। बजट में हर ज़िले में उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए गर्ल्स हॉस्ट बनाने की घोषणा इसी सच्चाई को स्वीकार करती है। यह कदम उन लाखों छात्राओं के लिए राहत है जो कॉलेज तो मिल जाता है, लेकिन सुरक्षित छत नहीं।
हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल क्यों अहम है यह फैसला?
उच्च शिक्षा तक पहुंच- ग्रामीण और छोटे शहरों की छात्राओं के लिए कॉलेज जाना आसान होगा।
ड्रॉपआउट कम होंगे- पढ़ाई बीच में छोड़ने की बड़ी वजह होती है रहने की समस्या जो अब कम होगी।
सुरक्षा और आत्मनिर्भरता- सुरक्षित हॉस्टल लड़कियों को स्वतंत्र फैसले लेने का साहस देते हैं।
स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल- हॉस्टल निर्माण और संचालन से स्थानीय रोज़गार भी बढ़ेगा।
SHE Marts क्या है?
SHE Marts दरअसल महिलाओं के लिए समर्पित ऐसे बाज़ार/प्लैटफ़ॉर्म हैं, जहां महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों (SHGs), स्टार्टअप्स और कारीगरों को अपने उत्पाद बेचने का सीधा अवसर मिलेगा।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।