Carrom World Cup Winner keerthana: भारत में खेल प्रतिभा की कमी कभी नहीं रही, कमी रही है तो बस पहचान की। कैरम जैसे खेल को अक्सर घर-घर खेले जाने वाला खेल कहकर हल्के में लिया गया, लेकिन भारत की बेटी कीर्तना ने इस सोच को अंतरराष्ट्रीय मंच पर तोड़ दिया। तीन बार कैरम वर्ल्ड कप जीतना सिर्फ ट्रॉफी पाने की कहानी नहीं है, यह अनुशासन, त्याग और वर्षों की अनदेखी मेहनत का परिणाम है। आज कीर्तना़ सिर्फ खिलाड़ी नहीं, बल्कि उन लड़कियों की आवाज हैं जो घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर खेल में करियर बनाना चाहती हैं। उनकी कहानी बताती है, अगर इरादा साफ हो, तो छोटा खेल भी बड़ी पहचान दिला सकता है।


