जगदलपुर: Spider-Man: Brand New Day का क्रेज हर किसी पर छाया हुआ है। फिल्म को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, लेकिन जगदलपुर में यही उत्साह अचानक हिंसक बवाल में बदल गया। झंकार टॉकीज में स्पाइडर मैन फिल्म देखने पहुंचे युवाओं के दो गुटों के बीच मामूली कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, वहीं टेबल और कुर्सियां भी एक-दूसरे पर फेंकी गईं।


