Chhattisgarh Police : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है। इस बार बिलासपुर और कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी हुआ है। साथ ही कोनी व मस्तूरी में नए थाना प्रभारी की नियुक्ति हुई है। बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने 13 निरीक्षकों के तबादले के साथ कोनी व मस्तूरी थाने में नए प्रभारियों की नियुक्ति की है, वहीं कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने 6 सहायक उपनिरीक्षकों ASI की पदस्थापना में फेरबदल किया है।


