PM Kisan Samman Nidhi: राजस्थान के 74 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, जल्द मिल सकती है 22वीं किस्त
पासवर्ड क्रिएट करने में यह गलती करती है एआई
एक स्टडी में सामने आया कि ChatGPT, Claude और जेमिनी ने ऐसे पासवर्ड क्रिएट किए, जो देखने में तो स्ट्रॉन्ग थे, लेकिन असल में उनमें एक जैसा ही पैटर्न थे. Claude AI ने जो 50 पासवर्ड क्रिएट किए, उनमें से केवल 23 की यूनीक थे. K9#mPx$vL2nQ8wR पासवर्ड को 10 बार रिपीट किया गया. इसी तरह बाकी पासवर्ड में एक जैसी स्ट्रक्चर या कैरेक्टर्स यूज किए गए थे. इसके मुकाबले ChatGPT ने स्ट्रॉन्ग पासवर्ड क्रिएट किए, लेकिन उनमें भी पैटर्न एक जैसा था.
रैंडम चीजों के लिए न यूज करें एआई
पासवर्ड जैसी किसी रैंडम चीज के लिए एआई चैटबॉट को यूज न करने की सलाह दी जाती है. दरअसल, जब भी आप किसी चैटबॉट को प्रॉम्प्ट देते हैं तो उसका मोस्ट लाइकली जवाब देता है. इसे टेस्ट करने के लिए आप किसी भी चैटबॉट को कोई भी रैंडम नंबर क्रिएट करने के लिए कहें. बार-बार नई चैट में यह एक ही नंबर क्रिएट करेगा.
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव: अब शिक्षक और कर्मचारियों की पूरी जानकारी स्कूल की मुख्य दीवारों पर अनिवार्य
कमजोर पासवर्ड से खाली हो सकता खाता
आजकल मोबाइल से ही पूरी बैंकिंग चलती है. लोग अपने पैसों का हिसाब-किताब भी फोन पर ही रखते हैं. ऐसे में अगर आप बैंकिंग ऐप्स या इंटरनेट बैंकिंग के लिए कमजोर पासवर्ड यूज करेंगे तो इसका अंदाजा लगाना आसान हो जाता है. इसके अलावा साइबर अटैकर्स भी कमजोर या आसानी से अंदाजा लगाए जा सकने वाले पासवर्ड का यूज कर आपका अकाउंट साफ कर सकते हैं.