बिलासपुर: नेपाल में आई आपदा में छत्तीसगढ़ के भी अनेक लोगों के लापता होने की सूचना मिल रही है. इस कड़ी में नया नाम बिलासपुर के राजकिशोर नगर में रहने वाली मंजू रॉय चौधरी का भी नाम शामिल हो गया है, जिनसे 25 सितंबर को आखिरी बार परिजनों की बात हुई थी. परिजनों की चिंता के बीच जिला प्रशासन भी मंजू राय चौधरी की पतासाजी में जुटा गया है.


