रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि युवा क्रिकेटर महक नरवासे का चयन श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय महिला अंडर-19 टीम में किया गया है। महक को टी-20 और वनडे दोनों प्रारूपों की टीम में जगह मिली है, साथ ही उन्हें उपकप्तान की अहम जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। महक के चयन से प्रदेश के खेल जगत में उत्साह का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। लगातार बेहतर प्रदर्शन और मेहनत के दम पर महक ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।


