बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के ग्राम बुड़गहन के दाऊ चिंताराम की जीवनी पर बनी फिल्म “छत्तीसगढ़ के भीम चिंताराम” को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब सराहना मिल रही है। वहीं अब यह फिल्म यूक्रेन के 100 स्कूलों में दिखाई जाएगी। साथ ही इसे फिल्म फेयर में भी शामिल किया गया है, जो 14 मई को आयोजित होगा। इसमें लगभग 2500 फिल्में शामिल होंगी, जिनमें से “भीम चिंताराम” को 100 स्कूलों में बच्चों को दिखाने के लिए चयनित किया गया है। इस संबंध में फिल्म के निर्माता, लेखक एवं निर्देशक अंशु धुरंधर को एक पत्र प्राप्त हुआ है। इसके पूर्व भी अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में छत्तीसगढ़ की फिल्म “भीम चिंताराम” ने भारत का मान बढ़ाया है। इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए दुनियाभर के 154 देशों से कुल 2,974 फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं, जिनमें से केवल चुनिंदा फिल्मों का चयन किया गया था।


