राजस्थान पुलिस की 25 महिला जवान लेंगी NSG कमांडो ट्रेनिंग, 12 हफ्ते चलेगा खास प्रशिक्षण
पहले भी कर चुके हैं भारतीय महिला टीम के साथ काम
राजेश दवे इससे पहले भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ काम कर चुके हैं। वर्ष 2019 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। उनके अनुभव को देखते हुए एक बार फिर उन्हें राष्ट्रीय टीम की जिम्मेदारी दी गई है।
28 अगस्त से शुरू होगा महिला टी20 एशिया कप
महिला टी20 एशिया कप 2026 का आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, संयुक्त अरब अमीरात में किया जाएगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगी।
5 सितंबर को पाकिस्तान के साथ मुकाबला
इसके बाद भारतीय टीम 3 सितंबर को हांगकांग और 5 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगी। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले 10 और 11 सितंबर, जबकि फाइनल मुकाबला 13 सितंबर 2026 को खेला जाएगा।
जोजरी नदी के किनारे 100 मीटर तक निर्माण पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लिया बड़ा फैसला?
CSCS के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
राजेश दवे के पास क्रिकेट प्रशासन और टीम प्रबंधन का लंबा अनुभव है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के पदाधिकारियों ने उनकी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। संघ ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से भारतीय महिला टीम को एशिया कप में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। राजेश दवे की नियुक्ति को छत्तीसगढ़ के क्रिकेट जगत के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी मिलने से प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है।