रायपुर : प्रदेश के युवा खिलाड़ी अवि मानिकपुरी का चयन अंडर-18 भारतीय हॉकी टीम में हुआ है। वह 29 मई से छह जून 2026 तक जापान के काकामिगहारा में आयोजित होने वाले अंडर-18 एशिया कप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अवि मूलतः बिलासपुर के रहने वाले हैं। छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने पहली बार इस नए प्रारूप की शुरुआत की है।


