हेल्थ एक्सपर्ट्स भरपूर मात्रा में पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन कुछ लोग पानी पीना भूल जाते हैं या फिर कुछ लोगों को कम पानी पीने की आदत होती है। अगर आप भी दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी पाते हैं, तो आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है। पानी पीने की आदत को डेवलप करने के लिए आप अपने फोन में रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। आपके शरीर में पानी की कमी पैदा न हो, इसके लिए आप पानी के अलावा हाई वॉटर कंटेंट वाली चीजों को भी अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं।
ईरान का दावा, ‘हमारे सुप्रीम लीडर पूरी तरह स्वस्थ हैं, भगवान हैं और ये इसका सबसे बड़ा प्रमाण है’
पिएं नारियल का पानी- कोकोनट वॉटर यानी नारियल के पानी में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है, जो आपकी ओवरऑल हेल्थ पर पॉजिटिव असर डाल सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल के पानी का सेवन किया जा सकता है। हाई वॉटर कंटेंट वाली चीजों की बात की जाए, तो आप तरबूज या फिर खरबूज को भी अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।
कर सकते हैं छाछ/लस्सी का सेवन- गर्मियों के मौसम में छाछ या फिर लस्सी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। पानी की कमी को पैदा होने से रोकने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर छाछ या लस्सी को कंज्यूम किया जा सकता है। छाछ हो या फिर लस्सी, दोनों चीजें आपकी गट हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकती हैं। अगर आप चाहें, तो पानी में औषधीय गुणों से भरपूर पुदीना डालकर भी पी सकते हैं।
IND vs PAK: मैदान से बाहर भी बढ़ी कड़वाहट! नो-हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान का बड़ा खुलासा
खाएं खीरा या फिर ककड़ी- खीरे में पानी की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है इसलिए गर्मियों में खीरा जरूर खाना चाहिए। अगर आपको खीरा पसंद नहीं है, तो कोई बात नहीं, आप ककड़ी का सेवन करना भी शुरू कर सकते हैं। अगर आपको सादा पानी पीना अच्छा नहीं लगता है, तो आप पानी में थोड़ा सा नींबू मिलाकर पी सकते हैं। गर्मियों में हाई वॉटर कंटेंट वाली चीजों का सेवन करते रहना बेहद जरूरी होता है।