घर या किचन में तरह-तरह के छोटे-छोटे कीड़े जैसे- कॉकरोच, मक्खियां और दूसरे छोटे कीट अक्सर नजर आते हैं. इन्हें हम में से कई लोग हटाने की भी कोशिश करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छोटे से कीड़े न सिर्फ गंदगी की निशानी होते हैं, बल्कि ये गंभीर बीमारियों की वजह भी बन सकते हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए FSSAI ने लोगों को आगाह करते हुए बताया है कि छोटे-छोटे पेस्ट कैसे खाने को दूषित कर डायरिया, टायफाइड और पेचिश जैसी बीमारियां फैला सकते हैं. ऐसे में घर और किचन को पेस्ट-फ्री रखना बेहद जरूरी है. यहां जानते हैं ये कीड़े कैसे फैलाते हैं बीमारियां?
नालियों और गीले कोनों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें.
बर्तन धोने के बाद उन्हें सूखी और साफ जगह पर रखें.
घर में पेस्ट दिखने पर तुरंत पेस्ट कंट्रोल कराएं.
बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा खतरा
एक्सपर्ट का कहना है कि फूड-बॉर्न संक्रमण का असर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों पर ज्यादा गंभीर हो सकता है. इसलिए इनके स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए किचन हाइजीन पर विशेष ध्यान देना चाहिए.
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।