गुड़गांव के सेक्टर 56 थाना एरिया में युवती की हत्या करने के बाद एक युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया। मूलतः भिलाई छत्तीसगढ़ निवासी और गुरूग्राम में पीजी में रहने वाले एक इंजीनियर युवक ने पहले युवती की चाकू से गोदकर हत्या की, फिर खुद वहां से करीब 10-12 किलोमीटर दूर जाकर गढ़ी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।



