Rajasthan Police Transfer List: कई इंस्पेक्टरों का हुआ ट्रांसफर, जानिए किसे कहां मिली नई पोस्टिंग
4 जुलाई को हुआ था नए टर्मिनल का उद्घाटन
जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जुलाई को किया था. करीब 480 करोड रुपये की लागत से बने इस नए टर्मिनल का क्षेत्रफल 23 हजार वर्ग मीटर से ज्यादा है. यह नया टर्मिनल हर साल करीब 20 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है. माना जा रहा है कि इससे जोधपुर आने और यहां से जाने वाले यात्रियों को पहले से बेहतर सुविधा मिलेगी.
Air India ने यात्रियों को क्या सलाह दी?
Air India ने कहा है कि 12 जुलाई से जोधपुर एयरपोर्ट से उसकी सभी फ्लाइट नए टर्मिनल से ही ऑपरेट होंगी. फिलहाल एयरलाइन जोधपुर से मुंबई के लिए हर सप्ताह 14 फ्लाइट और दिल्ली के लिए 12 फ्लाइट चलाती है.
एयरलाइन ने यात्रियों से कहा है कि नए टर्मिनल पर पहली बार ऑपरेशन शुरू होने की वजह से वे समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचें, ताकि सफर आराम से पूरा हो सके.
IndiGo ने भी जारी किया अपडेट
IndiGo ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी है कि आज से जोधपुर एयरपोर्ट की उसकी सभी फ्लाइट नए टर्मिनल से चलेंगी. एयरलाइन ने यात्रियों से कहा है कि वे सामान्य समय से थोड़ा पहले एयरपोर्ट पहुंचें, जिससे चेक इन और बोर्डिंग प्रोसेस आसानी से पूरी हो सके.
नए टर्मिनल में मिलेंगी कई एडवांस सर्विस
नए टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा के लिए 20 चेक इन काउंटर बनाए गए हैं. इसके साथ ही एडवांस सिक्योरिटी जांच सिस्टम, नया बैगेज हैंडलिंग सिस्टम और 6 एरोब्रिज की सुविधा भी दी गई है. इन सुविधाओं की मदद से यात्रियों को पहले के मुकाबले ज्यादा आसान और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा.
दिल्ली में शिक्षा का मेगा अपग्रेड! 900 करोड़ से बनेंगे 27 हाई-टेक सरकारी स्कूल, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं
नए टर्मिनल में राजस्थान के शाही विरासत की झलक
जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का डिजाइन राजस्थान की शाही विरासत को दिखाता है. इसकी डिजाइन में मारवाड़ की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है. टर्मिनल में मेहराब, झरोखे और पारंपरिक डिजाइन को एडवांस सुविधाओं के साथ जोड़ा गया है. उम्मीद है कि इस नए टर्मिनल से जोधपुर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, व्यापार को फायदा होगा और नए रोजगार के मौके भी बढ़ेंगे.