Chhattisgarh Job Fair: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 186 पदों पर बंपर भर्ती, इस दिन लगेगा प्लेसमेंट कैंप
कौन कर सकता है आवेदन
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, डिप्टी मैनेजर पद के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने संबंधित क्षेत्र में बी.ई, बी.टेक या बी.एससी की डिग्री हासिल की हो. उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में जरूरी योग्यता होना अनिवार्य है. भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी.
सिलेक्शन प्रोसेस क्या होगी
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और उसी के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा.
कितनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती की सबसे खास बात इसमें मिलने वाला वेतन है. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 70 हजार रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक का वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा, कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी.
कैसे करें आवेदन
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा. आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक जानकारी, व्यक्तिगत विवरण और जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने होंगे.
Chhattisgarh News : फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, 303 रायफल का चेंबर फटने से जवान गंभीर घायल
आवेदन की लास्ट डेट क्या है
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 12 मई 2026 तय की गई है.