सूरजपुर : जिले के बिहारपुर में वाहन टकराने की घटना ने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया। तहसीलदार और एक ग्रामीण के बीच हुई कहासुनी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने बिहारपुर थाने के बाहर धरना देकर कार्रवाई की मांग की।
सूरजपुर : जिले के बिहारपुर में वाहन टकराने की घटना ने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया। तहसीलदार और एक ग्रामीण के बीच हुई कहासुनी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने बिहारपुर थाने के बाहर धरना देकर कार्रवाई की मांग की।
स्कूल-कॉलेजों के आसपास 500 मीटर तक No-Tobacco Zone! शराब-गुटका समेत नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक
पीड़ित ग्रामीण का आरोप है कि वह अपनी एक्सयूवी कार सड़क किनारे खड़ी किए हुए था। इसी दौरान बिहारपुर तहसीलदार करमचंद जाटवार अपनी ब्रेजा कार से वहां पहुंचे और कथित रूप से लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी कार को टक्कर मार दी। विरोध करने पर तहसीलदार ने अपने पद का प्रभाव दिखाते हुए अभद्र व्यवहार किया।
मामले की शिकायत बिहारपुर थाने में दर्ज कराई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए और तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार का मेडिकल परीक्षण कराने और निष्पक्ष जांच की भी मांग उठाई।
🧑💼 Editor: News Ghanti
🏠 Address: 77/1, Nehru Nagar East, Near Shivaji Chowk, Bhilai – 490020
📧 Email: newsghanti2023@gmail.com
📱 Mobile: +91-9425242021
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।
News Ghanti Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
