Budhari Tati Life Story : कौन हैं बुधारी ताती? साधारण जीवन जीकर भी हासिल की पद्मश्री जैसी बड़ी पहचान
इन राज्यों में है लू का अलर्ट
आईएमडी ने बताया कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिमी बंगाल में गंगा के मैदानी भाग, झारखंड, बिहार. ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के छिटपुट इलाकों में 20 से 25 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों पर लू चलने का अनुमान है।
भारत के तटीय इलाकों में रहेगी उमसभरी गर्मी
आईएमडी ने कहा, ’20 से 26 अप्रैल के दौरान पश्चिमी बंगाल में गंगा के कुछ मैदानी इलाकों; 20 से 22 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल; 20 से 24 अप्रैल के दौरान केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा 24 और 25 अप्रैल को गुजरात के तटीय क्षेत्रों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की प्रबल संभावना है।’
रात का तापमान बढ़ने की संभावना
इसके अलावा 20 और 21 अप्रैल को हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, 20 अप्रैल को छत्तीसगढ़ और 20 से 22 अप्रैल के बीच ओडिशा में कुछ इलाकों में रात का तापमान बढ़ने का अनुमान है।
देश के इन राज्यों में गरज के साथ बारिश का अनुमान
आईएमडी ने कहा कि सोमवार को देश के दक्षिण, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों के विभिन्न राज्यों में मध्यम से तीव्र गरज के साथ बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार, सोमवार को मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि का अनुमान है।
‘फ्री की दारू, फ्री का खाना…’, फराह खान ने खोली ‘धुरंधर’ के जमील जमाली की पोल
राजस्थान में कोटा सबसे गर्म
राजस्थान में सोमवार को सबसे अधिक तापमान कोटा में दर्ज किया गया, जहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। बाड़मेर में दिन का तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जैसलमेर में 41.1 डिग्री और बीकानेर में 40.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। चूरू और श्रीगंगानगर में 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जबकि राज्य की राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है क्योंकि राज्य में गर्मी तेजी से बढ़ रही है।