Chhattisgarh Govt News: छत्तीसगढ़ सरकार ने 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत दी है। अब पात्र बुजुर्ग अपने एक सहायक के साथ राज्य की पात्र यात्री बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे। योजना के प्रभावी संचालन के लिए परिवहन विभाग ने सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बस स्टैंड, प्रतीक्षालय और बसों में योजना की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही, अधिकारियों और बस संचालकों को बुजुर्गों के साथ सम्मानजनक व्यवहार और यात्रा के दौरान आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


