CG Matriculation Scholarship: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार छात्रों के भविष्य को संवारने के लिए लगातार नये कारगर कदम उठा रही है। इसी कड़ी में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए शिक्षा सत्र 2026-27 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आदिवासी विकास विभाग के जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, योजना का लाभ राज्य के सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग महाविद्यालयों, पॉलिटेक्निक तथा आईटीआई संस्थानों में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा।


